डोमिनिकैन जनतंत्र

Submitted by Hindi on Wed, 08/17/2011 - 12:24
डोमिनिकैन जनतंत्र (Dominican Republic) Îस्थति: 19 0 उ0अ0 तथा 70 30 प0दे। यह जनतंत्र इंडीज के हिस्सपैनियाला (Hispaniola) द्वीप के दो तिहाई भाग में तथा बीऐटा (Beata), कैटालिना, सोने (Saona), ऑल्टो वीलो (Alto velo), कैटालिनिटा (Catalinita)तथा अन्य कई द्वीपिकाओं (Islets)पर फैला हुआ है। इसका क्षेत्रफल 18,816 वर्ग मील तथा जनसंख्या 30,98,000(1960) थी। इस जनतंत्र की राजधानी सैंटो डोर्मिगो (Santo Domingo) है और राजधानी की जनसंख्या 4,62,192(1961) थी। यह नगर डोमिनिकैन का सबसे बड़ा नगर है।

यह जनतंत्र पूर्व में माना पैसेज (Mona passage), पश्चिम में हैटी, उत्तर में ऐटलैंटिक महासागर तथा दक्षिण में कैरिबीऐन सागर से घिरा हुआ है। इसकी तटरेखा 870 मील लंगी है। एंग्गान्यो (Engano) अंतरीप से लेकर हैटी की सीमा तक यह सर्वाधिक लंबा (240 मील) है और बीऐटा अंतरीप से लेकर ईसावेला (Isabela) अंतरीप तक यह सर्वाधिक चौड़ा (170) है। इस जनतंत्र में सुदूर पश्चिम में बृहद् मरूभूमि है। साधारणतया यह जनतंत्र पहाड़ी है। यहाँ की मुख्य पर्वतमाला कॉरदियेरा (Cordillera) सेंट्रल है जो पूर्व से पश्चिम जाती हुई, जनतंत्र को दो भागों में विभक्त करती है। इस पर्वतमाला में चीड़ के जंगल हैं। ट्रहीयो (Trujillo) पर्वत वेस्ट इंडीज में देश की सर्वोच्च ऊँचाई (10,319 फुट) तथा एंरिक्यूइलो (Enriquillo) झील जो कि समुद्रतल 144 से फुट नीची है, न्यूनतम नीचाई है। याकी डेल नॉर्टे (Yaque del Norte), याकी डेल सर (Sur) और यूना (Yuna)देश की मुख्य नदियाँ हैं।

जाड़े में यहाँ का औसत ताप 18 से लेकर29 सें0 तक तथा गर्मी में 23 से लेकर 35 सें0 तक रहता है। तटीय मैदान में वार्षिक औसत ताप 25 सें0 रहता है। जबकि कॉरिदियेरा सेंट़ल में औसत ताप 20 सें0 रहता है। वर्षा का वार्षिक औसत पूर्वी क्षेत्र में 53 उत्तर-पूर्व 82  में तथा पश्चिम 17.4  में है। वर्षा यहाँ मई से नवंबर तक हाती है।

महोगनी तथा अनन्नास डोमिनिकैन की विशेष वनस्पतियाँ हैं। यहाँ जंगली सुअर और जूटिया (कृंतक) पर्वतीय क्षेत्र में पाए जाते है। कई प्रकार के कबूतर, बतख तथा फाख्ता मौसमी पक्षी हैं। अमरीकन घड़ियाल तथा राजहंस एंरिक्यूइलो झील में पाए जाते हैं।

लगभग 9,900 वर्ग मील भूमि खेती योग्य है। कृषि यहाँ की जनता का मुख्य उद्यम है। सीबाओ (Cibao) की घाटी यहाँ का प्रमुख कृषि केंद्र है। उत्तरी तथा दक्षिणी तटीय क्षेत्रों में गन्ना बड़े परिमाण में उगाया जाता है। गन्ने के अतिरिक्त कॉफी, कोको, तंबाकू और केला अन्य कृषि पदार्थ हैं, निका निर्यात होता है। धान, मटर, आलू, नारियल, सम, संतरा, अनन्नास, केला, मक्का और यूका की खेती होती है। लगभग 50 प्रति शत कृषियोग्य भूमि अब भी बिना खेती के पड़ी हुई है। पशुपालन बहुत सीमित है, परंतु सरकार इसकी वृद्धि के लिये प्रयत्नशील है। मत्स्य उद्योग अविकसित है, यद्यपि जनतंत्र को घेरे हुए जल में पर्याप्त मत्स्य हैं। लोहा, निकल, चाँदी, सोना, यूरेनियम, सीस, जस्ता और टीन यहँ के विशेष खनिज हैं। संगमरमर, जिप्सम, ताँबा तथा टैवरटाइन का भी लत्खनन हाता है। बाराओना (Barahona) के समीप दस मील लंबा ठोस नमक का साल्ट काउंटेन है और यह विश्व का सबसे बड़ा ज्ञात नमक निक्षेप है। शराब बनाना, चीनी बनाना, नमक क उत्खनन, समेंट, चाकलेट बनाना, सूती वस्त्र, आटा पीसना, ऐल्यूमिनियम के फर्नीचर बनाना यहाँ के मुख्य उद्योग हैं।

सात से लेकर 14 वर्ष तक के बच्चों का स्कूल में भर्ती होना अनिवार्य है। सैनटो डोर्मिग्गो विश्वविद्यालय शिक्षा देने वाली एकमात्र संस्था है।  अ0 ना0 मे0 इतिहास - समुद्रयात्री क्रिस्टॉफर कोलंबस ने 1992 में हिस्पानिओला द्वीप की खोज की। इस प्रकार इसपर स्पेन का अधिकार हुआ। 24 वर्षो के अंतर्गत कोलंवस की नई दुनिया में यूरोपीय लोग अधिक संख्या में बस गए। स्पेनियों ने लगभग सारे कैरियवियन क्षेत्र को जीत लिया। 1917 तक उन लोगों ने पशुपालन और कृषि उद्योग-मुख्यत: गन्ने का -आरंभ कर दिया। जनसंख्या भी 60 हजार के लगभग पहुँ गई जिसमें अधिकांश नीग्रो (दास) थे। 1564 तक अनेक बीमारियों एवं अन्य कारणों से जनसंख्या लगभग आधी रह गई और स्पानिओला का स्पेनी शक्तिकेंद्र के रूप में अमरीका पर प्रभाव क्षीण हो गया। 1697 में रिज़विक की संधि हुई जिसके अनुसार द्वीप हाइती का पश्चिमी एक तिहाई क्षेत्र फ्रांस के अधिकर में मान्य हुआ। 1991 में गुलाम नीग्रो लोगों ने विद्राह कर दिया। 1995 में बेसिल की संधि (Treaty of Basle) के परिणामस्वरूप स्पेन को हिस्पैनिओला का शेष भाग (सांतो दामिंगो) भी फ्रांस के हाथ में देना पड़ा। हाइती (क्तaत्द्यत्) 1804 में स्वतंत्र हो गया। पेरसि को संधि (1814) के अनुसार स्पेन ने पुन: द्वीप के पूर्वी भाग पर अपना अधिकार जमा लिया, किंतु 1821 में में डामिनकनों ने अपने को स्वतंत्र घोषित कर दिया। एक वर्ष तक यह राज्य ग्रान कोलंबिया (Gran Columbia) गणराज्य का अंग बना रहा।

1822 में हाइतीवासियों ने सांतो दामिन्गो पर आक्रमण किया और 22 वर्ष तक उसके अधिकारी रहे। ला त्रिनितारिया (La Trinitaria) नामक एक गुप्त संगठन से विद्रोह द्वारा 1844 में हाइतियों को पुन: स्वतंत्रता मिली। 1861 से 1865 तक यह प्रदेश पुन: चार वर्ष तक स्पेन का उपनिवेश रहा। आंतरिक विद्रोहों के फलस्वरूप 1865 में स्पेनी सेनाएँ वहाँ से हट गई।

19वीं शताब्दी के अंत तक गृहस्थिति अत्यंत संकटपूर्ण रही। विदेशी ऋणों के भारी बोझ से भी देश दब गया। 1916 में यहाँ अमरीकी सैनिक शासन स्थापित हुआ जिसका अंत 12 जुलाई, 1924 को हुआ। केवल व्यापार पर अमरीका का नियंत्रण 1941 तक चला।

1960 में जोक्विन वालागुएर (Joaquin Balaguer) राष्ट्रपति निर्वाचित हुए। इनके नेतृत्व में डामिननिकन गणराज्य ने आर्थिक उन्नति, प्रशासनिक स्थिरता, वित्तीय आत्मनिर्भरता के साथ विदेशी ऋणों से मुक्ति प्राप्त की। उसने जनता के प्रजातांत्रिक अधिकारों का हनन किया और पुन: डामिनिकन रिपब्लिकन में उपद्रव हुए। जुलाई, 1961 में वालागुएर के मंत्रिमंडल ने पदत्याग किया किंतु सितंबर में विरोधियों ने बालागुएर के ही नेतृत्व में मिली जुली सरकार बनाने का प्रस्ताव रखा।

1 जनवरी, 1961 को सात सदस्यीय अंतरिम परिषद् की स्थापना हुई। जनवारी के मध्य में क्रांति का सूत्रपात हुआ किंत क्रांति असफल हुई। राफेल बोनली (Rafael Bounelly) के राष्ट्रपति में पुन: परिषद् गठित हुई। दिसंबर 1962 के निर्वाचन में जुआन बोश (Juan Bosch) राष्ट्रपति निर्वाचित हुए।

Hindi Title


विकिपीडिया से (Meaning from Wikipedia)




अन्य स्रोतों से




संदर्भ
1 -

2 -

बाहरी कड़ियाँ
1 -
2 -
3 -