डूँगरपुर

Submitted by Hindi on Wed, 08/17/2011 - 09:36
डूँगरपुर स्थिति: 23 51 उ0अ0 तथा 17 43 पू0 दे0। राजस्थान में एक जिला (ब्रिटिश काल में देशी राजपूत राज्य) तथा उक्त जिले का प्रशासनिक केंद्र एवं सबसे बड़ा नगर है। इस जिले का क्षेत्रफल 1,460 वर्ग मील तथा जनसंख्या 4,06,944 (1961) थी।इसके उत्तर में उदयपुर एवं पूर्व में बाँसवाड़ा जनपद तथा दक्षिण एवं पश्चिम में गुजरात राज्य हैं। अधिकांश भाग पथरीला एवं पहाड़ी है, केवल दक्षिण-पूर्वी भाग मैदानी है। फसलों में गेहूँ, घान, मक्का, जौ, चना एवं गन्ना मुख्य हैं। गहन एवं भारी मिट्टीवाले क्षेत्र में धान उगाया जाता है। जिले को प्रशासन के लिये आसपुर, डूंगरपुर और सागवाड़ा नामक तीन तहसीलों में विभाजित किया गया है। जिले में मनुष्यों का प्रति वर्ग मील घनत्व 279 है। डूंगरपुर के अतिरिक्त केवल सागवाड़ा नगर है। यहाँ का प्रशासनिक केंद्र डूंगरपुर है जो 1403 फुट ऊँची पहाड़ी पर स्थित है। डूंगरपुर में पाषाणप्रतिमाएँ तथा बरतन बनाए जाते हैं। आदिवासियों की प्रगति एवं पढ़ाई लिखाई के लिये सिमलबाड़ा, गलियाकाट, बिछिवाड़ा तथा कंबा आदि स्थानों पर आदिवासी छात्रावास बने हैं। डूंगरपुर नगर की जनसंख्या 12,777 (1961) है।

 काशीनाथ सिंह

Hindi Title


विकिपीडिया से (Meaning from Wikipedia)




अन्य स्रोतों से




संदर्भ
1 -

2 -

बाहरी कड़ियाँ
1 -
2 -
3 -