डूरांगो

Submitted by Hindi on Wed, 08/17/2011 - 09:38
डूरांगो स्थिति: 25 0 उ0 अ0 तथा 105 0 प0दे0। उत्तरी मध्य मेक्सिको का एक राज्य है, जिसका क्षेत्रफल 47,671 वर्ग मील, तथा जनसंख्या 6,29,502 (1950) थी। यह शुष्क पठारी क्षेत्र है जहाँ वर्षा कम होती है तथा खेती सिंचाई पर निर्भर हैं। नाजास प्रधान नदी है, जिसमें बसंत ऋतु की वर्षा से बाढ़आती है। यह जलप्राप्ति का मुख्य साधन है, जिसके सहारे कपास, गेहूँ, मक्का, ईख, सब्जी तथा फल की खेती होती है। इस राळय में खनिज पदार्थ प्रचुर मात्रा में मिलते हैं तथा खनन यहाँ के लोगों की आजीविका का मुख्य साधन है। सोना, चाँदी, गंधक, टिन, कोयला आदि खनिज मिलते हैं। लोहे का विशाल भांडार सेर्रा द मरकाडॉ पहाड़ी में है। यातायात की कठिनाई के कारण खनिजों का समुचित विकास नहीं हो सका है। मेक्सिको नैशलन रेलवे इन राज्य से होकर जाती है।

2. नगर, स्थिति:


24 3 उ0 अ0 तथा 105 0 प0दे0। यह राज्य की राजधानी और व्यापारिक तथा औद्योगिक केंद्र हैं, जहाँ घातु शुद्धीकरण, वस्त्र, शीशे, लोहे आदि के कारखाने हैं। डूरांगों की जनसंख्या 57,407(1950) थी।

 जगदीश सिंह

Hindi Title


विकिपीडिया से (Meaning from Wikipedia)




अन्य स्रोतों से




संदर्भ
1 -

2 -

बाहरी कड़ियाँ
1 -
2 -
3 -