ड्वीना

Submitted by Hindi on Wed, 08/17/2011 - 12:29
ड्वीना नाम की दो नदियाँ यूरोपीय रूस में बहती हैं।

1. उत्तरी ड्वीना-


यह यूरोपीय रूस के उत्तरी भाग में श्वेत सागर के बेसिन में बहती है। इसकी अपनी सहायक नदी के साथ लंबाई 1,100 मील है। यह नदी उत्तर-पश्चिम दिशा में प्रवाहित होकर श्वेत सागर की आर्केजेल की खाड़ी में गिरती है। यह मई से लेकर अक्टूबर तक जलयातायात के अनुकूल रहती है। इस काल में ड़वीना ओर उसकी सहायक दोनों नदियों द्वारा लट्ठों को आर्केजेल नगर तथा समीपवर्ती क्षेत्र में स्थित लकड़ी चीरने के कारखानों में पहुँचाया जाता है।

2. पश्चिम ड्वीना-


यूरोपीय रूस के भाग में बाल्टिक बेसिन में बहती है। इसकी लंबाई 633 मील है। यह लम्बाई पर्वत से निकलती है और लैटविया प्रदेश से होकर बाल्टिक सागर की रीगा की खाड़ी में गिरती है। मई से लेकर दिसंबर तक के हिमरहित काल में नदी के कुछ खंड यातायात के अनुकूल रहते हैं। इस काल में नदी द्वारा लट्ठे, रीगा क्षेत्र के लकड़ी चीरने के कारखानों में पहुँचाए जाते हैं।

(राधिकानारायण माथुर)

Hindi Title


विकिपीडिया से (Meaning from Wikipedia)




अन्य स्रोतों से




संदर्भ
1 -

2 -

बाहरी कड़ियाँ
1 -
2 -
3 -