ढाका

Submitted by Hindi on Wed, 08/17/2011 - 12:30
ढाका स्थिति: 23 43 उ0अ0 तथा 90 26 पू0दे0। यह पूर्वी पाकिस्तान का जिला एवं नगर है। हिले का क्षेत्रफल 2,734 वर्ग मील है। ढाका नगर जिले का प्रमुख नगर तथा पूर्वी पाकिस्तान की राजधानी है। यह जिला पश्चिम में जमुना, पूर्व में मेहाना तथा दक्षिण में पद्मा (गंगा) नदियों द्वारा घिरा है । यह पूरा क्षेत्र गंगो डेल्टा में आता है और प्रति वर्ष यहाँ बाढ़ के कारण बहुत क्षति होती है। यहाँ पर उपजाऊ भुरभुरी दोमट मिट्टी है, जिसके कारण फसल बहुत अच्छी हाती है। यहाँ की प्रमुख पैदावार धान, पान, गन्ना, तिलहन, गेहूँ तथा तंबाकू है। उत्तर में माधोपुर जंगल क्षेत्र है जिसमें साल की लकड़ी मिलती है। इस जिले का औद्योगिक क्षेत्र नवाबगंज तथा ढाका है। ढाका में हाथ के करधे पर वस्त्र बनाए जाते हैं, जा बहुत प्राचीन समय से प्रसिद्ध हैं। ढाके की मलमत इतिहासप्रसिद्ध रही है। इसे अतिरिक्त यहाँ जूट उद्योग, नाव बनाना, रसायनक, बिजली की वस्तुएँ, काच, दियासलाई, चमड़ा तथा इंजीनियरिंग उद्योग मुख्य हैं।

 निर्मला कौशिक

Hindi Title


विकिपीडिया से (Meaning from Wikipedia)




अन्य स्रोतों से




संदर्भ
1 -

2 -

बाहरी कड़ियाँ
1 -
2 -
3 -