धौलपुर

Submitted by Hindi on Wed, 08/17/2011 - 11:40
धौलपुर स्थिति : 26045उ. अ. तथा 77रू 59फ़ पू. दे.। भारत के राजस्थान प्रदेश के भरतपुर जिले में, आगरा से 34 मील दक्षिण तथा जयपुर से 130 मील पूर्व-दक्षिण-पूर्व, स्थित प्रसिद्ध नगर है। यहाँ पर रेलवे का जंकशन और वर्कशॉप है। 1949 ई. तक यह देशी रिसायत धौलपुर की राजधानी था। धौलपुर में जाटों का राज्य था, जिन्होंने 1803 ई. में इस राज्य का भारत में विलय कर दिया गया। इसके तीन मील पश्चिम लाल पत्थरों की खान है। नगर में लाल पत्थरों से बना किला है तथा दक्षिण में चंबल नदी के समीप प्राचीन किले के खंडहर हैं। यह नगर चना, मक्का, कपास, गेहूँ, तथा लाल पत्थर के व्यवसाय के लिए प्रसिद्ध है। यहाँ गलीचे और कालीन बनाने के अनेक कारखाने हैं। यहाँ की जनसंख्या 27,412 (1961) थी।(कृष्णमोहन गुप्त)

Hindi Title


विकिपीडिया से (Meaning from Wikipedia)




अन्य स्रोतों से




संदर्भ
1 -

2 -

बाहरी कड़ियाँ
1 -
2 -
3 -