ढेंकानल

Submitted by Hindi on Wed, 08/17/2011 - 12:31
ढेंकानल (Dhenkanal) 1. स्थिति: 20 31 से 21 11 उ0अ0 तथा 85 10 से 86 2 प0दे0। पहले यह उड़ीसा राज्य का करद राज्य था, जिसका क्षेत्रफल 1,463 वर्ग मील था किंतु अब यह एक जिला है; जिसका क्षेत्रफल 4,177 वर्ग मील तथा जनसंख्या 10,28,935 (1961) थी। ब्राह्मनी नदी पश्चिम से पूर्व की ओर बहती है। इस नदी की घाटी उपजाऊ है तथा नदी नौगम्य है। यहाँ लोह खनिज पर्याप्त है, किंतु उत्खनन कम होता है। यहाँ इमारती लकड़ी, चावल और तिलहन का व्यापार होता है।

नगर, स्थिति 20 40 उ0अ0 तथा 85 36 पू0दे0 उपर्युक्त जिले में उसी नाम का नगर है, जो जिले का मुख्यालय भी है। यहाँ की जनसंख्या 13,727(1961) थी। नगर देशी राज्यकाल में भी राज्य का प्रधान केंद्र था और नरेश यहीं रहते थे।

 अजितनारायण मेहरोत्रा

Hindi Title

ढेंकानल


विकिपीडिया से (Meaning from Wikipedia)




अन्य स्रोतों से




संदर्भ
1 -

2 -

बाहरी कड़ियाँ
1 -
2 -
3 -