ढलना (Meaning and Definition in Hindi)

Submitted by Editorial Team on Mon, 06/20/2022 - 13:13

ढलना (Meaning and Definition in Hindi)

ढलना अ.क्रि. - (देश.) - 1. किसी द्रव पदार्थ का नीचे की ओर आना, बहना। 2. बीत जाना, उतार पर होना। उदा. जवानी ढल गई, दिन ढल गया। 3. आकर बदलना। उदा. गरम लोहा साँचे में ढलकर चादर बन गया; चाशनी में पका खोया बरफी में ढल गया। 4. किसी के अनुरूप व्यवहार करना। उदाहरण-बहू जल्दी ही अपने ससुराल के आचार-व्यवहार के अनुरूप ढल जाती है।

ढलवाँ - (वि.) (देश.) - 1. ऐसा स्थान जिसमें ढाल या नीचे की ओर उतार हो। उदा. ढलवाँ सडक़ पर साइकिल ने बिना पैडल मारे ही रफ्तार पकड़ ली। 2. जो साँचे में ढालकर बनाया गया हो। उदा. कुतुब मीनार के पास ढलवाँ लोहे से बने लौह स्तंभ पर कभी जंग नहीं लगती।

ढलान - (स्त्री.) (देश.) - 1. ऐसा स्थान जहाँ ऊपर से नीचे की ओर उतार हो। उदा. आगे गहरी ढलान है, गाड़ी सावधानी से चलाना। 2. उतार पर होना। जैसे: उम्र की ढलान।