धर्मावरम

Submitted by Hindi on Wed, 08/17/2011 - 09:26
धर्मावरम स्थिति : 140 29’ उ. अ. तथा 770 44’ पू. दे.। यह भारत के आंध्र राज्य में अनंतपुर जिले का प्रसिद्ध नगर है। यहाँ की जनसंख्या 20,405 (1961) थी। अनंतपुर नगर से यह नगर 20 मील दक्षिण-दक्षिण-पूर्व स्थित है। यह सड़कों और रेलों का केंद्र है। व्यवसाय की दृष्टि से भी इसका केंद्रीय महत्व है। सूती और रेशमी वस्त्रों के कुटीर उद्योग यहाँ हैं। तेल पेरने की अनेक मिलें हैं। आंध्र राज्य के निर्माण के पूर्व यह नगर पश्चिमी मद्रास राज्य में था। (कृष्णमोहन गुप्त)

Hindi Title


विकिपीडिया से (Meaning from Wikipedia)




अन्य स्रोतों से




संदर्भ
1 -

2 -

बाहरी कड़ियाँ
1 -
2 -
3 -