एगर

Submitted by Hindi on Thu, 08/04/2011 - 13:32
एगर मध्य यूरोप में स्थित दो नगरों का नाम है। (1) इनमें से एक तो उत्तर-मध्य हंगरी में है। यह एरलौ के नाम से भी प्रसिद्ध है। बुडापेस्ट से 90 मील उत्तर-पूर्व, तिसौ की सहायक एगर नदी के किनारे, अ. 47रू54व् उ. तथा दे. 20रू 23व् पू. पर यह नगर स्थित है। अंगूरों से प्रसिद्ध लाल मदिरा यहाँ बनाई जाती है। आसपास के प्रदेश में यहाँ अंगूर बोए जाते हैं। नगर की उत्पादित वस्तुओं में ऊनी वस्त्र, लिनेन, पाट और सूत मिश्रित कपड़ा, तंबाकू, चमड़े की वस्तुएँ, साबुन तथा मोमबत्तियाँ हैं। नगर की आबादी सन्‌ 1970 ई. में 45,000 थीं सन्‌ 1569 ई. से लेकर 1687 ई. तक एगर तुर्को के अधीन रहा।

(2) एगर नाम का दूसरा नगर चेकोस्लोवाकिया के बोहीमिया राज्य में है (स्थिति अ. 50रू 23व् उ. तथा दे. 13रू 15व् पू.) यह चेक भाषा में चेब भी कहलाता है।

Hindi Title


विकिपीडिया से (Meaning from Wikipedia)




अन्य स्रोतों से




संदर्भ
1 -

2 -

बाहरी कड़ियाँ
1 -
2 -
3 -