Eri lake in Hindi

Submitted by Hindi on Wed, 01/12/2011 - 10:23
शेर्वारेयन पर्वत श्रेणी में जंगलों से घिरी यरकाडू या येरी झेली भी अनुपम सौंदर्य से भरपूर है। हालांकि पर्यटन की दृष्टि से अभी यह झील लोकप्रिय नहीं हुई है। समुद्र तल से पांच हजार फुट की ऊंचाई पर स्थित इस झील को अभी काफी विकसित किया जाना है। सन् 1911 में कैदी श्रमिकों की सेवाओं से सालेमनगर से यरकाडू तक एक सड़क निर्मित की गई थी जिससे 1928 में पहली बार इस सेव प्रारम्भ हुई थी। झील के बीच में एक छटा सा द्वीप बड़ा लुभावना है। नाव से यात्रा करके जल-यात्रा के दौरान किल्यूर झरना, जो 300 फुट की ऊंचाई से गिरता है, का अद्भुत दृश्य देखकर मन पुलकित हो जाता है। झरने के जल पर सूर्य रश्मियां इन्द्र धनुष के सातों रंग बिखेरती हैं।

शेर्वारेयन का पर्वत श्रेणियां तमिलनाडू के मध्य में मैदानी क्षेत्र में स्थित है। येरकाड़ू इसका दक्षिणी हिस्सा है। येरकाडू पहाड़ी क्षेत्र में ‘बीन्स हिल्स’ सबसे ऊंची पहाड़ी है। इसकी ऊंचाई 4,828 फुट नापी गई है। यहीं वनों में शेर्वरियनास वर्जेनिय नामक दुर्लभ वृक्ष पाया जाता है। इस क्षेत्र में ऐसे वृक्ष भी हैं जो दस वर्ष में एक बार पुष्पित होते हैं। यहां वन्य प्राणी भी विचरते हैं। इसके पास अन्ना पार्क नामक उद्यान है।

Hindi Title

येरी झील


अन्य स्रोतों से




संदर्भ
1 -

2 -