एस्किशहर

Submitted by Hindi on Fri, 08/05/2011 - 12:57
एस्किशहर यह तुर्की का एक प्रसिद्ध नगर तथा इसी नाम के प्रांत की राजधानी है। यह पुरसकसू नदी के दाहिने तट पर मारमोरा सागर से दक्षिण-पूर्व 90 मील की दूरी पर स्थित है। हैदरपाशा-अगोरा रेलवे भी एस्शिहर से गुजरती है। प्राचीन काल से यह नगर अपने गर्म जल के स्रोतों के लिए प्रसिद्ध रहा है। इसके गंधक मिश्रित जल में मार्जन करके सहस्रों मनुष्यों ने अपनी शारीरिक व्याधियों से मुक्ति प्राप्त की है। इसके निकटवर्ती क्षेत्र में 'मीयरशम' नामक उच्च कोटि की मिट्टी प्रचुर मात्रा में मिलती है। इसी कारण इस नगर में मीयरशम के हुक्के बहुत बनते हैं। इसकी जलवायु अच्छी है। पुरसक नदी में मछलियों का बाहुल्य है तथा इसकी घाटी बड़ी उपजाऊ है; अत: एस्किशहर प्रांत काफी संपन्न है। सन्‌ 1965 ई. में इसकी जनसंख्या 4,15,101 थी। नगर की जनसंख्या लगभग 1,73,900 (1965) थी। सन्‌ 1923 की तुर्की-यूनानी संधि के पूर्व इस नगर में बहुत से यूनानी तथा ईसाई लोग रहते थे। आजकल यह नगर पूर्णतया तुर्की संस्कृति का परिचायक है।

Hindi Title


विकिपीडिया से (Meaning from Wikipedia)




अन्य स्रोतों से




संदर्भ
1 -

2 -

बाहरी कड़ियाँ
1 -
2 -
3 -