गैलिली सागर

Submitted by Hindi on Wed, 08/10/2011 - 16:14
गैलिली सागर इज़रायल देश में स्थित नाशपाती के आकार की एक झील है जिसमें से होकर जार्डन नदी बहती है। लंबाई 14 मील, चौड़ाई 8 मील एवं क्षेत्रफल 112 वर्ग मील है। रूम सागर के तल से इसकी सतह 682.5 फुट नीची है। अधिकतम गहराई 150 फुट है।

गैलिली सागर जार्डन रिफ्ट वैली में स्थित है। जार्डन नदी का जलप्रवाह लावा निक्षेप द्वारा अवरुद्ध हो जाने से ही संभवत: इसका निर्माण हुआ है। ताप के आकस्मिक परिवर्तनों से यहाँ भयंकर तूफान उठते रहते हैं। सागर में विभिन्न जाति की मछलियों का बाहुल्य है। तटीय भागों में प्राचीन आबादी के अनेक चिन्ह विद्यमान हैं। (राधिका नारायण माथुर)

Hindi Title


विकिपीडिया से (Meaning from Wikipedia)




अन्य स्रोतों से




संदर्भ
1 -

2 -

बाहरी कड़ियाँ
1 -
2 -
3 -