गगन गिल

Submitted by admin on Sun, 12/15/2013 - 11:53

(18 नवंबर, 1959)


जन्म स्थान :


नई दिल्ली।

शिक्षा :
एम.ए. (अंग्रेजी), दिल्ली विश्वविद्यालय।
हिंदी की चर्चित कवयित्री, पत्रकार व अनुवादक।

प्रमुख कृतियां :


अंधेरे में बुद्ध’, ‘यह आकांक्षा समय नहीं’, एक टिन लौटेगी लड़की (सभी कविता-संग्रह); ‘दिल्ली में उनींदे’, संपादन : न्यू विमेन राइटिंग इन हिंदी, अंग्रेजी पत्रिका ‘यात्रा’ का विशेषांक, ‘जंगल में झील जागती’ नाम से पंजाबी कवि हरभजन सिंह की कविताओं का संचयन व अनुवाद सहित अनुवाद की नौ पुस्तकें। साहित्यिक-सांस्कृतिक विनिमय के लिए अनेक देशों की यात्राएं।

वृत्ति :


‘वामा’ और ‘संडे ऑब्जर्वर’ आदि में लगभग ग्यारह वर्ष साहित्यिक पत्रकारिता करने के पश्चात् इन दिनों स्वतंत्र लेखन।

1984 में भारतभूषण अग्रवाल पुरस्कार सहित अनेक पुरस्कार व सम्मान प्राप्त।

संपर्क :


वाई-ए-1, प्लॉट नं. 68, पटपड़गंज, सहविकास, नई दिल्ली- 110092।