गोंडल

Submitted by Hindi on Wed, 08/10/2011 - 16:18
गोंडल स्थिति : 21 57 उ.अ. तथा 70 53 पू.दे.। गुजरात राज्य के राजकोट जनपद का एक नगर जो गोंडली नदी के पश्चिमी तट पर स्थित है। पहले यह काठियावाड़ के गोंडल राज्य का प्रधान नगर था। यह प्रसिद्ध यातायात मार्गों का केंद्र है और विभिन्न राजमार्गों द्वारा राजकोट, जेतपुर, जूनागढ़, धोराजी, उपलेता, भानेकबारा आदि क्षेत्रीय नगरों से जुड़ा हुआ है। यह भावनगर, गोंडल, जूनागढ़, पोरबंदर रेलमार्ग पर एक स्टेशन भी है। गोंडल ऐतिहासिक नगर है और इसके चारों ओर प्राचीर तथा किलेबंदी के अवशेष हैं। यहाँ दो विशाल बाग, अनाथालय, शरणालय (asylum), अस्पताल तथा महाविद्यालय हैं। इसकी जनसंख्या 45,069 (1961) है। (काशी नाथ सिंह)

Hindi Title


विकिपीडिया से (Meaning from Wikipedia)




अन्य स्रोतों से




संदर्भ
1 -

2 -

बाहरी कड़ियाँ
1 -
2 -
3 -