ग्रैंड कैनियन

Submitted by Hindi on Thu, 08/11/2011 - 12:51
ग्रैंड कैनियन उत्तर-पश्चिम अरिजोना (संयुक्त राज्य अमरीका) के ऊँचे पठारी भाग में कोलोरैडो नदी द्वारा काटा गया यह गहन संकीर्ण पर्वतीय मार्ग (गॉर्ज) है। इसकी लंबाई 217 मील, चौड़ाई 4 से लेकर 18 मील तक गहराई कहीं कहीं 1 मील से भी ऊपर है। भूगर्भवेत्ताओं के अनुसार इसकी रचना प्रागैतिहासिक काल में नदी के कटाव द्वारा हुई है। इसकी दीवारों में लाखों वर्ष प्राचीन चट्टानों की पर्ते मिलती है। यह शिल्पकारी प्रकृति का अति रोचक उदाहरण है। इसके उत्तरी तथा दक्षिणी किनारों में पर्याप्त अंतर मिलता है। उत्तरी किनारा, 1 हजार से लेकर 2 हजार फुट तक ऊँचा है और ठंड़े प्रदेश में पड़ता है जिसमें स्प्रूस, देवदार तथा फर के घने जंगल मिलते हैं। ठंड़ी ऋतु तथा गहन हिमपात के फलस्वरूप उत्तरी किनारा वर्ष में 15 अक्टूबर से 15 मई तक दर्शकों के लिये बंद रहता है। इसके विपरीत दक्षिणी किनारा वर्ष भर खुला रहता है। यहाँ पर 1,008 वर्ग मील का एक प्रमदवन भी है। (नन्हे लाल)

Hindi Title


विकिपीडिया से (Meaning from Wikipedia)




अन्य स्रोतों से




संदर्भ
1 -

2 -

बाहरी कड़ियाँ
1 -
2 -
3 -