ग्रानसासो डिटाल्या

Submitted by Hindi on Thu, 08/11/2011 - 10:22
ग्रानसासो डिटाल्या (Gransasso d'Italia) इटली का एक पर्वत, जिसकी ऊँचाई, 9,560 फुट है। यह “इटली की बृहत्‌ चट्टान” के नाम से विख्यात है। यहाँ पर अनेक निगिरछिद्र या कुंड (डोलाइन) मिलते हैं। इस पर्वत का शिखर वर्ष के अधिकतर भाग में हिमाच्छादित रहता है। पिजो डि इंटरमिसोल (8,680 फुट), कार्नो पिकोलो (8,650 फुट), पिजो सिफालोन (8,307 फुट), तथा मांट डिला पोटेंला (7,835 फुट) इसकी मुख्य चोटियाँ हैं। इसके शिखर के निचले भागों में जंगली सुअर अब भी बड़ी संख्या में पाए जाते हैं। कुछ स्थानों में देवदार एवं बीच (Beech) के वन भी उपलब्ध हैं। इसके शिखर पर से पश्चिम की ओर टिरैनियन सागर तथा पूर्व की ओर डालमेशियन पर्वतों का खुले मौसमों में आसानी से अवलोकन किया जा सकता है। (नन्हे लाल)

Hindi Title


विकिपीडिया से (Meaning from Wikipedia)




अन्य स्रोतों से




संदर्भ
1 -

2 -

बाहरी कड़ियाँ
1 -
2 -
3 -