ग्रांडे,रीओ या रीओ ग्रांडे

Submitted by Hindi on Thu, 08/11/2011 - 10:17
ग्रांडे,रीओ या रीओ ग्रांडे (Rio Grande) उत्तरी अमरीका की एक नदी है। यह संयुक्त राज्य के कालोरैडो प्रांत के दक्षिण में स्थित सैन जुवान (San Juan) पर्वतों में 12,000 फुट की ऊँचाई से निकलकर पहले न्यू मेक्सिको, तत्पश्चात्‌ टेक्सास और मेक्सिको के बीच में, बहती हुई मेक्सिको की खाड़ी में गिरती है। इसकी लंबाई लगभग 1,800 मील है। 1,300 मील तक यह संयुक्त राज्य तथा मेक्सिकों के बीच सीमानिर्धारण करती है। पहले यह राकी पर्वतों के बीच बहती है, फिर मरुभूमि में और अंत में सागरतटीय मैदानों में होकर समुद्र में मिल जाती है।

इस नदी का जलमार्ग नौपरिवहन के योग्य नहीं है, क्योंकि पर्वतों को छोड़कर जब यह मैदानों में बहती है तब इसका गर्भ मिट्टी से लदा और मार्ग बलदता रहता है। सन्‌ 1907 में मेक्सिकों के साथ हुई संधि के अनुसार संयुक्त राज्य अमरीका ने न्यू मेक्सिकों में इस नदी पर एक बाँध बँधवाकर पानी के संग्रह का प्रबंध किया। इस संग्रह में से मेक्सिकों को 60,000 एकड़ फुट प्रति वर्ष मिलता है। इस नदी से सिंचित 100 मील लंबे कृषिप्रदेश का क्षेत्रफल लगभग दो लाख एकड़ है और रिओग्रांड नगर से समुद्र तक फैला है।

2. स्थिति 3200 70 द.अ. तथा 32 8 प.दे.। रीओ ग्रांडे नामक नगर ब्राजील के रीओ ग्रांडे दो सूल (Rio Grande do sul) नामक राज्य का नगर और पत्तन, इसी नाम की नदी के पश्चिमी तट पर, उसके सागर संगम से छ: मील ऊपर, बसा हुआ है। जनसंख्या 64,241 (1950) है। इसके पत्तन में यूरोपीय पत्तनों से जहाज सीधे आते हैं।

यहाँ का जलवायु अत्यंत स्वास्थ्यकर है। यह औद्योगिक और व्यापारिक नगर है। यहाँ से मांस, सींग, खुर, ऊनी वस्त्र, चाय, प्याज, फल, आटा, मोमबत्ती आदि का निर्यात होता है। (भगवान दास)

Hindi Title


विकिपीडिया से (Meaning from Wikipedia)




अन्य स्रोतों से




संदर्भ
1 -

2 -

बाहरी कड़ियाँ
1 -
2 -
3 -