ग्रेट बेयर झील

Submitted by Hindi on Thu, 08/11/2011 - 12:48
ग्रेट बेयर झील कनाडा के उत्तर-पश्चिम मध्यवर्ती प्रदेश के मैकेंजी जिले में एक स्वच्छ जल की झील है। इसका क्षेत्रफल 12,000 वर्ग मील; लंबाई, 200 मील; चौड़ाई 25 से 100 मील तथा गहराई 270 फुट है। इस झील से लगभग 100 मील लंबी ग्रेट बेयर नदी निकलकर पश्चिम की ओर बहती हुई मैकेंजी नदी में मिलती है। झील का आकार बहुत ही असम है। वर्ष में लगभग आठ मास तक हिमाच्छादित रहती है। सर जॉन फ्रैंकलिन ने 1825 ई. में इसका पता लगाया। इसमें विभिन्न प्रकार की मछलियाँ मिलतीं हैं। किनारे लगे जंगलों से पशुओं का शिकार करके उनके रोओं का व्यापार किया जाता है।

परमाणुशक्ति के वैज्ञानिक अध्ययन से इस झील तथा निकटवर्ती क्षेत्र की महत्ता बढ़ गई है। यहाँ पर पिचब्लेंड नामक खनिज मिला (1929 ई.) है जिसमें यूरेनियम तथा रेडियम धातुएँ पाई जाती हैं। झील के समीप चाँदी भी मिलती है। (नन्हे लाल)

Hindi Title


विकिपीडिया से (Meaning from Wikipedia)




अन्य स्रोतों से




संदर्भ
1 -

2 -

बाहरी कड़ियाँ
1 -
2 -
3 -