ग्रेट विक्टोरिया मरुस्थल

Submitted by Hindi on Thu, 08/11/2011 - 12:50
ग्रेट विक्टोरिया मरुस्थल पश्चिमी आस्ट्रेलिया के दक्षिणी-पूर्वी तथा दक्षिणी आस्ट्रेलिया के पश्चिमी भागों में लगभग 500 मील तक पूर्व से पश्चिम को फैला हुआ एक बृहत्‌ मरुस्थल है। इसकी औसत ऊँचाई 500 से 1,000 फुट है। इसकी ढाल दक्षिण में नलाबर मैदान की ओर पड़ती है। यहाँ पर बालू के टीलों का बाहुल्य है। इसका क्षेत्रफल 2,50,000 वर्ग मील से अधिक है। चँूकि यह उत्तर में गिब्सन मरुस्थल में मिल जाता है, इसलिये इसकी सीमा ठीक रूप से निश्चित नहीं हो पाती है। यह मरुस्थल उत्तर में मुसग्रेव श्रेणी तथा दक्षिण में नलाबर मैदान के मध्य में स्थित है। कुछ स्थानों में यह मरुस्थल आस्ट्रेलिया के दक्षिणी तटों से 20 मील से अधिक दूरी पर नहीं है। इस मरुस्थल के मध्य में खारे पानी की अनेक छोटी छोटी झीलें पाई जाती हैं। (नन्हे लाल)

Hindi Title


विकिपीडिया से (Meaning from Wikipedia)




अन्य स्रोतों से




संदर्भ
1 -

2 -

बाहरी कड़ियाँ
1 -
2 -
3 -