गुड्डीवडा

Submitted by Hindi on Wed, 08/10/2011 - 16:39
गुड्डीवडा 1. आंध्र प्रदेश के कृष्णा जनपद का उपमंडल (स्थिति : 160 16’ से 160 47’ उ. अ. तथा 800 55’ से 810 23’ पू. दे.)। इसका क्षेत्रफल 1,523 वर्ग किलोमीटर है, जिसमें कृष्णा गोदावरी के बीच की निम्न भूमि और कोल्लेरू झील का निम्न प्रदेश संमिलित है। जनपद के इस भूभाग का प्रमुख व्यवसाय कृषि है। सिंचाई के लिये कृष्णा की नहरें हैं। नगर में उपमंडल का प्रमुख कार्यालय स्थापित है।

2. उपर्युक्त उपमंडल का नगर (स्थिति : 160 27’ उ. अ. तथा 810 00’ पू दे.)। प्राचीन वैभव के अवशेष नगर में विशेष रूप से प्राप्त हुए हैं। मध्य में एक प्राचीन बौद्ध स्तूप तथा पश्चिमी भाग में जैन मूर्ति के अवशेष मिले हैं। सुदूर पश्चिम में नगर की प्राचीन बस्ती के अवशेष हैं। धातु, पत्थर आदि के मनके और सातवाहन नरेशों के सोने के सिक्के प्राप्त हुए हैं। आंध्र-नाटक-कला-परिषद् यहाँ की प्रमुख सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था तथा आंध्र विश्वविद्यालय से संबद्ध ए. एन. आर. महाविद्यालय प्रमुख शैक्षणिक संस्था हैं। (कैलाशनाथ सिंह.)

Hindi Title

गुड्डीवडा


विकिपीडिया से (Meaning from Wikipedia)




अन्य स्रोतों से




संदर्भ
1 -

2 -

बाहरी कड़ियाँ
1 -
2 -
3 -