गुंतूर

Submitted by Hindi on Wed, 08/10/2011 - 16:28
गुंतूर आंध्र प्रदेश का एक जिला तथा नगर (स्थिति: 160 18’ उ. अ. तथा 800 28’ पू. दे.)। यह दक्षिण रेलवे की विजयवाड़ा मद्रास शाखा पर स्थित है और सड़कों द्वारा आसपास के नगरों से मिला हुआ है। नगर कोंडाविड (Kondavid) की पहाड़ियों से छ: मील पूर्व सर्वप्रथम फ्रांसीसियों द्वारा बसाया गया था और उस समय यह अपनी स्वास्थ्यवर्धक जलवायु के लिये प्रसिद्ध था। 18 वीं शती के उत्तरार्ध में बसा यह नगर प्राय: निजाम वशालत जंग की जागीर का भाग रहा। फ्रांसीसियों द्वारा उत्तरी सरकार के सत्ता हस्तांतरण के समय भी यह जागीर से अलग नहीं हुआ। अंग्रेजी शासन में यह अंतिम रूप से सन्‌ 1788 में आया। सन्‌ 1866 से नगर का प्रशासन नगरपालिका द्वारा होता है। नगर का नामकण तेलुगू भाषा में गुंटा (Gunta) शब्द से व्युत्पन्न प्रतीत होता है। जिसका अर्थ तालाब होता है। नगर में आधुनिक सुविधाएँ होते हुए भी जलपूर्ति की व्यवस्था असंतोषजनक है। शैक्षणिक संस्था में यहाँ पर महाविद्यालय, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, स्नातकोत्तर चिकित्सा महाविद्यालय, तपेदिक अस्पताल, चिकित्सालय आदि संस्थाएँ हैं। औद्योगिक दृष्टि से भी नगर सुविकसित है। सूती वस्त्रोद्योग, दियासलाई उद्योग, मशीन निर्माण उद्योग, टायर और रबर की वस्तुएँ,भोज्य तैल मिलें और मोटर गाड़ियों के सामान की निर्माणशालाएँ यहाँ स्थित हैं। इसकी जनसंख्या 1,87,122 (1961) है। (कैलाशनाथ सिंह)

Hindi Title

गुंतूर


विकिपीडिया से (Meaning from Wikipedia)




अन्य स्रोतों से




संदर्भ
1 -

2 -

बाहरी कड़ियाँ
1 -
2 -
3 -