हापुड़

Submitted by Hindi on Tue, 08/30/2011 - 10:08
हापुड़ स्थिति : 280 420 उ. अ. तथा 770 470 पू. दे.। यह नगर भारत के उत्तर प्रदेश राज्य के मेरठ जिले में मेरठ नगर से 28 किमी दक्षिण में बुलंदशहर जानेवाली पक्की सड़क पर स्थित है। ऐसा कहा जाता है, इस नगर की स्थापना 10वीं शताब्दी में हुई थी। 18वीं शताब्दी के अंत में सिंधिया ने अपने फ्रांसीसी जनरल पेरो (Perron) को जागीर के रूप में इस नगर को दे दिया था। नगर की चहारदीवारी तथा खाई नष्टभ्रष्ट हो गई है, पर पाँच प्रवेशद्वारों के नाम रह गए हैं। चीनी, अनाज, कपास, इमारत लकड़ी, बाँस और पीतल के बरतनों के व्यापार का यह प्रमुख केंद्र है। नगर की जनसंया 55,228 (1961) है। (अजितनारायण मेहरोत्रा)

Hindi Title


विकिपीडिया से (Meaning from Wikipedia)




अन्य स्रोतों से




संदर्भ
1 -

2 -

बाहरी कड़ियाँ
1 -
2 -
3 -