हजारीबाग

Submitted by Hindi on Mon, 08/29/2011 - 16:48
हजारीबाग बिहार का एक जिला है जिसका विस्तार 230 240 से 240 490 उ. अ. तक तथा 840 270 से 860 340 पू. दे. तक है। इसके उत्तर में गया तथा मुंगेर, दक्षिण में राँची, पूरब में धनबाद तथा पश्चिम में फ्लामू जिले हैं। इस जिले का क्षेत्रफल 7016 वर्ग मील एवं जनसंख्या 23,96,411 (1961) है। धरातल पठारी है जिसकी ऊँचाई 1300 फुट से लेकर 2000 फुट है। यहाँ नाथ की पहाड़ी (4480 फुट) सबसे ऊँची है। दामोदर तथा उसकी सहायक बराकर प्रमुख नदियाँ हैं। इस जिले में धान और मरुई की खेती होती है परंतु खेती से अधिक महत्वपूर्ण यहाँ जंगल की लकड़ियाँ कोयला, अभ्रक, आदि खनिज पदार्थ हैं। यहाँ का नेशनल पार्क दर्शनीय है।

हजारीबाग नगर जिले का प्रमुख केंद्र है। इस नगर की जनसंख्या 40,958 (1961) है। यहाँ बिहार का एक सेंट्रल जेल है। यह नगर सड़कों द्वारा राँची आदि अन्य नगरों से संबद्ध है तथा हजारीबाग रोड स्टेशन से 33 किमी दूर है। (जंगीर सिंह)

Hindi Title


विकिपीडिया से (Meaning from Wikipedia)




अन्य स्रोतों से




संदर्भ
1 -

2 -

बाहरी कड़ियाँ
1 -
2 -
3 -