होशियारपुर

Submitted by Hindi on Tue, 08/30/2011 - 12:25
होशियारपुर स्थिति : 310 320 उ. अ., 750 570 पू. दे.। पंजाब राज्य (भारत) का एक जिला, तहसील तथा नगर है। जिले की जनसंख्या 12,33,493 (सन्‌ 1961) तथा क्षेत्रफल 5724 वर्ग किमी है। जिले का पश्चिमी भाग मैदानी व पूर्वी भाग पहाड़ी है। व्यास नदी उत्तरी सीमा तथा सतलज नदी पूरब दक्षिण तथा दक्षिण सीमा से बहती है। व्यास के किनारे चावल तथा अन्य क्षेत्रों में मुख्यत: गेहूँ, गन्ना, तंबाकू आदि उत्पन्न किए जाते हैं।

होशियारपुर का समीपवर्ती क्षेत्र जालंधर के कटोच राज्य का भाग था। कालांतर में कटोच राज्य विघटित हो गया और वर्तमान जिला दातारपुर और जर्स्वा राजाओं में बँट गया। 1759 ई. तक की शांति के पश्चात्‌ उन्नत सिक्खों के आतंक से 1818 ई. में पूरा राज्य लाहौर में मिल गया। 1845-46 के प्रथमत सिक्ख यद्ध के पश्चात्‌ यह ब्रिटिश सरकार के अधीन आ गया था।

जिला मुख्यालय होशियारपुर नगर में है। लोकप्रचलन के अनुसार 14 वीं शताब्दी के आरंभ में इसकी स्थापना हुई थी। 1809 ई. में महाराज रणजीत सिंह ने इसे अधिकृत किया था। कपास पर आधारित वस्तुएँ, लकड़ी के सामान, जूते, ताँबे के धरतन, लाख रंजित सामान आदि यहाँ बनते हैं। पंजाब विश्वविद्यालय से संबद्ध 3 महाविद्यालय यहाँ हैं। नगर की जनसंख्या 50,739 (1961) थी। क्षेत्रफल 10.12 वर्ग किमी है। (शांतिलाल कायस्थ)

Hindi Title


विकिपीडिया से (Meaning from Wikipedia)




अन्य स्रोतों से




संदर्भ
1 -

2 -

बाहरी कड़ियाँ
1 -
2 -
3 -