Harvan lake in Hindi

Submitted by Hindi on Mon, 01/03/2011 - 09:18
हरवन शाद्रिदवन या षडर्हवन का अपभ्रंश है जिसका अर्थ है छह संतों का वन। शालीमार से तीन कि.मी. दूर स्थित हरवन एक कृत्रिम झील है। यह साल भर प्याले के समान पत्तियों और कमल के फूलों से ढकी रहती है। दरअसल मरसर झील का पानी एकत्रित करके इसका निर्माण किया गया है। इस झील से शहर के पानी की आपूर्ति की जाती है। हरे-भरे वनों से भरपूर पर्वत श्रेणियों का बिम्ब इस झील के पानी में पकड़कर सम्मोहित कर देता है। हरवन की खुदाई में मिली कुषाण कालीन सभ्यता के चिन्हों से यह ज्ञात होता है कि यहां पर बौद्ध धर्म का प्रचलन था। बौद्ध धर्म के प्रवर्तक नागार्जुन का मठ आज भी इसका प्रमाण है। हरवन के खंडहर सड़क से कुछ ऊपर ऐतिहासिक व कलामय हैं। ईसा से 300 वर्ष पूर्व कनिष्क की अधीनता में नागार्जुन की चौथी सभा हुई। झील में घने पर्वतीय वन का प्रतिबिंब और डाचीग्राम का जल सुन्दर व दर्शनीय है। जम्मू-कश्मीर की अन्य झीलों में ‘होकर सर’, तुलर, गंगाबल, नाग विष्णुसर, कृष्णसर, कौंसरंग, अफरावत एवं सूरेनसर आदि भी दर्शनीय झीलें हैं।

Hindi Title

हरवन झील