ईक्विक

Submitted by Hindi on Sat, 07/30/2011 - 15:13
ईक्विक चिली में स्थित एक नगर एवं बंदरगाह है। यह तारापका प्रदेश की राजधानी है जो वालपेरैजो से 820 मील उत्तर, 20 12 15 अ.द. तथा 70 11 15 देशांतर पश्चिम पर स्थित है। यहाँ की जनसंख्या सन्‌ 1966 ई. में 63,600 थी। यहाँ समुद्रतट उत्तर दक्षिण दिशा में है तथा नगर एक सँकरे समतल मैदान पर, समुद्र एवं खड़ी पहाड़ी के बीच बसा हुआ है। नगर की ओर उन्मुख एक नीचा बंजर द्वीप, सेरानो या ईक्विक है, जो पत्थर के 1,500 फुट लंबे पुल द्वारा नगर से संबद्ध है। यह द्वीप दक्षिण से आनेवाले झंझावातों से बंदरगाह की रक्षा करता है। नगर आयताकार है और सड़के नीची हैं। व्यापारिक दृष्टि से ईक्विक बहुत महत्वपूर्ण है। यहाँ से आयोडीन तथा सोडियम नाइट्रेट निर्यात किया जाता है। व्यापारिक दृष्टि से इस बंदरगाह का चिली में दूसरा स्थान है। यह नगर सन्‌ 1830 ई. तक पेरू के मछुओं की बस्ती था, किंतु चिली द्वारा सन्‌ 1877 ई. में अधिकृत कर लिया गया ।

Hindi Title


विकिपीडिया से (Meaning from Wikipedia)




अन्य स्रोतों से




संदर्भ
1 -

2 -

बाहरी कड़ियाँ
1 -
2 -
3 -