ईनिड

Submitted by Hindi on Sat, 07/30/2011 - 15:49
ईनिड संयुक्त राज्य अमरीका के ओकलाहोमा राज्य का चौथा बड़ा नगर है। यह समुद्रतल से 1,269 फुट की ऊँचाई पर विचिता नगर से दक्षिण पश्चिम में 95 मील दूर स्थित है। रेल द्वारा ओकलाहोमा नगर इससे केवल 88 मील दूर है। इसकी केंद्रीय स्थिति विशेष रूप से उल्लेखनीय है। यह न केवल एक बड़ा रेलवे जंकशन है। वरन्‌ प्रांतीय मार्ग तथा अंतर्प्रातीय मार्ग भी इसकी बगल से जाते हैं। यहाँ नगर-पालिका का एक हवाई अड्डा भी है। यहाँ कई अन्न उच्चालित्र (ग्रेन एलिवेटर) हैं, जिनमें एक दो करोड़ बुशेल का भांडार रखा जा सकता है। सर्वप्रथम सन्‌ 1907 ई. में इसके निकट प्राकृतिक गैस का पता चला था और सन्‌ 1916 ई. में मिट्टी के तेल की सफल खोज हुई, जिसने इस नगर को अत्यंत समृद्धिशाली बना दिया है। आज यह एक बड़ा औद्योगिक केंद्र है जहाँ मिट्टी के तेल को शुद्ध करने के कारखाने हैं तथा ट्रैक्टर, कृषि संबंधी अन्य मशीनें, रेलवे इंजन तथा मालगाड़ियाँ बनाई जाती हैं। यह शिक्षा का भी एक बड़ा केंद्र हैं; शिक्षा संस्थाओं में फिलिप्स विश्वविद्यालय (सन्‌ 1907 ई. में स्थापित) विशेष रूप से उल्लेखनीय है। ईनिड का शिलान्यास सन्‌ 1893 में हुआ था तथा उसी वर्ष इसे नगर की श्रेणी भी प्राप्त हो गई थी। सन्‌ 1970 में इसकी जनसंख्या 43,557 थी।

Hindi Title


विकिपीडिया से (Meaning from Wikipedia)




अन्य स्रोतों से




संदर्भ
1 -

2 -

बाहरी कड़ियाँ
1 -
2 -
3 -