Information about Sanjay lake in Hindi

Submitted by Hindi on Mon, 01/10/2011 - 10:14
यह लेक मयूर विहार फेस-2 में है, जो बोटिंग प्वाइंट के नाम से ज्यादा लोकप्रिय है। 89 एकड़ क्षेत्रफल में फैली इस लेक में बोटिंग करने का अलग ही आनंद है। यहां संजय पार्क में रंग-बिरंगे फूलों को देखते हुए बोटिंग का मजा लिया जा सकता है। सर्दियों में सुबह 11 से शाम 6 बजे तक और गर्मियों में दोपहर 12 से शाम 7 बजे तक बोटिंग कर सकते हैं और पार्क में घूम सकते हैं। यह पिकनिक स्पॉट का भी एक अच्छा विकल्प है। सुबह के समय यहां विनोद नगर, मयूर विहार जैसी आसपास की कॉलोनियों के लोग योगा करने आते हैं। आधे घंटे तक बोटिंग करने के लिए यहां 50 रुपए देने होंगे। एक बार में चार लोग बोटिंग कर सकते हैं। यहां बोटिंग के दौरान ड्रिंक या स्मोक करना सख्त मना है।

Hindi Title

संजय लेक


अन्य स्रोतों से