इश्पीरिटू सेंटू

Submitted by Hindi on Sat, 07/30/2011 - 11:08
इश्पीरिटू सेंटू सेरगाइप को छोड़कर ब्राजील का लघुतम राज्य है (क्षेत्रफल 17,312 वर्ग मील)। इसके उत्तर में बाहिया, पूर्व में अटलांटिक महासागर तथा दक्षिण पश्चिम में रिवो तथा मिनास जेरास के राज्य हैं। इसके पश्चिमी भाग में ब्राजील के पठार का अग्र भाग है जहाँ 7,000 फुट तक ऊँची पर्वतीय श्रेणियाँ मिलती हैं। इसके पूर्वी भाग में तटीय मैदान है जिसमें दलदली तथा बलुई भूमि भी मिलती है। इसकी जलवायु उष्ण कटिबंधीय है, परंतु समुद्र के प्रभाव से पर्याप्त सम हो गई है। इस राज्य सें सघन वन हैं जिनमें मूल्यवान लकड़ी तथा जड़ी बूटियाँ पाई जाती हैं। यह कृषिप्रधान राज्य है जहाँ कहवा, गन्ना, कपास, तंबाकू तथा उष्ण प्रदेशीय फल पैदा होते हैं। यहाँ कहवे के बहुत से उद्यान हैं। केरल प्रदेश की भाँति इसके तटीय मैदान में भी 'मोनाजाइट' बालू पाया जाता है जिसमें थोरियम पर्याप्त मात्रा में मिलता है। सन्‌ 1970 ई. में इसकी जनसंख्या 15,97,389 थी। इसकी राजधानी विक्टोरिया है।

Hindi Title


विकिपीडिया से (Meaning from Wikipedia)




अन्य स्रोतों से




संदर्भ
1 -

2 -

बाहरी कड़ियाँ
1 -
2 -
3 -