जामनेर

Submitted by Hindi on Fri, 08/12/2011 - 14:37
जामनेर 1. यह महाराष्ट्र राज्य क जलगाँव जिले का तालुक है। इसका क्षेत्रफल लगभग 521 वर्ग मील एवं जनसंख्या 1, 52, 221, (1961) है। उत्तर और दक्षिण-पूर्वं में छोटी छोटी पहाड़ियाँ हैं। वधुर और उसकी सहायक नदियाँ काग, सूर हरकी तथा सोनिज प्रमुख हैं। अधिकांश नदियाँ सतमाला पहाड़ियों से निकलती हैं। नदीघाटियों में कालो मिट्टी मिलती है। यहाँ जामनेर तथा शेदुरनी नामक दो नगर हैं।

2. नगर, स्थिति : 200 49' उ. अ. तथा 750 47' पू. दे.। महाराष्ट्र के जलगाँव जिले का यह नगर काग नदी पर स्थित है। यह धुलिया के 60 मील दक्षिण-पूर्व में है। जामनेर नगर तालुक का प्रधान कार्यालय है। यहाँ बिनौले निकालने के कारखाने तथा स्कूल भी हैं। कपास के व्यापार के कारण नगर का पुन: विकास हो रहा है। (सैय्यद मुजफ्फर अली)

Hindi Title


विकिपीडिया से (Meaning from Wikipedia)




अन्य स्रोतों से




संदर्भ
1 -

2 -

बाहरी कड़ियाँ
1 -
2 -
3 -