जामनगर

Submitted by Hindi on Fri, 08/12/2011 - 14:35
जामनगर 1. यह कच्छ की खाड़ी के दक्षिणी तट पर विस्तृत गुजरात राज्य का जिला है। पहले यह देशी राज्य था। इसके उत्तर में कच्छ की खाड़ी , पश्चिम में अरब सागर, पूर्व में राजकोट और दक्षिण में राजकोट तथा जूनागढ़ के जिले पड़ते हैं। यहाँ की अधिकांश भूमि समतल है, पर 2,000 फुट ऊँची बारदा पहाड़ी का 2/3 भाग इस जिले के अंतर्गत है। पहले इन पहाड़ियों पर शेर, चीते आदि जंगली जानवर मिलते थे परंतु 1860 ई. में विद्रोही वघेरों को दबाने के लिये जब से तोपें छोड़ी गई तब से ये जानवर गिर के जंगल में चले गए।

इस जिले में संगमरमर की खुदाई होती है। समुद्रतट पर मोती निकालने का भी कुछ काम होता है। अधिकांश लोगा कृषि पर जीवन-निर्वाह करते हैं। वर्षा की कमी (20'' वार्षिक) से प्राय: अकाल पड़ता रहता है। जिले का क्षेत्रफल 3, 944 वर्ग मील तथा जनसंख्या 8, 28, 419 (1961) इस जिले के मुख्य नगरों में खंभालिया, द्वारका, जामजोधपुर, भानवड, मिथापूर, बेड़ी, ्घ्राोल, ओखा बंदरगाह, सिक्का, जोडीया उल्लेखनीय हैं।

2. नगर स्थिति : 200 27' 30'' उ.अ. तथा 700 16' 30'' पू. दे.। इसकी स्थापना 1540 ई. में जाम रावल ने की थी। सारा नगर पत्थर का बना हुआ है। यहाँ पर एक किला है, जो 1788 ई. में निर्मित किया गया था। नगर की जनसंख्या 1, 48, 572 (1961) है! (उजागर सिंह)

Hindi Title


विकिपीडिया से (Meaning from Wikipedia)




अन्य स्रोतों से




संदर्भ
1 -

2 -

बाहरी कड़ियाँ
1 -
2 -
3 -