जेम्सविल

Submitted by Hindi on Fri, 08/12/2011 - 16:55
जेम्सविल 1. स्थिति : 43o 0' उo अo तथा 76o 5' पo देo। यह संयुक्त राज्य अमरीका के न्ययार्क प्रदेश में एक नगर है जो सिराकुज से पाँच मील दक्षिण-पूर्ण में स्थित है। यहाँ से होकर 'डेलावेयरलैकावाना' ऐंड वेस्ट रेलमार्ग जाता है। यहाँ की जनसंख्या लगभग 1,200 है।

2. स्थिति : 35o 50' उo अo तथा 76o 55' पo देo। यह संयुक्त राज्य अमरीका के उत्तरी कैरोलिना प्रदेश में छोटा सा कस्बा है। इससे होकर 'ऐटलांटिक कोस्ट' रेलमार्ग जाता है। यह विलियमस्टन तथा प्लाईमथ नगरों के मध्य स्थित है1 यहाँ की जनसंख्या केवल 529 है।

3. स्थिति : 37o 31' उo अo तथा 75o 58' पo देo। यह वरजिनिआ प्रेदश के नार्थेंपटन काउंटी में एक कस्बा है। यह नार्थेंपटन से उत्तर-पश्चिम में चेसापीक खाड़ी के किनारे पर स्थित है। यहाँ का मुख्य धंधा मछली मारना है। [जगदीश सिंह]

Hindi Title


विकिपीडिया से (Meaning from Wikipedia)




अन्य स्रोतों से




संदर्भ
1 -

2 -

बाहरी कड़ियाँ
1 -
2 -
3 -