जगदीश गुप्त

Submitted by admin on Sat, 12/14/2013 - 09:22
(3 अगस्त, 1924-26 मई, 2001)

जन्म - स्थान :


शाहाबाद, हरदोई (उ.प्र.)।

शिक्षा :


एम.ए., डी.फिल., इलाहाबाद, विश्वविद्यालय।
‘नयी कविता’ के प्रमुख कवि, संपादक व चित्रकार।

प्रमुख कृतियां :


‘नाव के पांव’, ‘शब्द दंश’, ‘हिम बिद्ध’, ‘आदिम एकांत’, ‘शम्बूक’, ‘गोपा गौतम’, ‘बोधिवृक्ष’ (सभी कविताएं); ‘युग्म’ (चित्रान्वित काव्य), ‘नयी कविता : स्वरूप और समस्याएं’ (आलोचना) तथा ‘प्रागैतिहासिक भारतीय चित्रकला व भारतीय कला के पद-चिह्न’ (कला)।

वृत्ति :


अध्यापक रहे। ‘नयी कविता’ पत्रिका का संपादन (1 से 8 तथा 54 से 68 अंक तक)। साहित्य साधना के लिए अनेक प्रतिष्ठित सम्मानों से सम्मानित।