Jagran Jan Vikas Samiti

Submitted by admin on Mon, 07/20/2009 - 17:26
संपर्क व्यक्ति
भंवर धबई, गणेश पुरोहित
Tel/ Mo No
+91 294 2441322, +91 294 2441932
ईमेल
jagranjan@datainfosys.net
डाक पता/ Postal Address
सपेतिया रोड, बेदला, उदयपुर
फोन न.
फैक्स +91 294 2450760
तालुका / शहर
बेदला
जिला / District
उदयपुर Udaipur
राज्य / State
राजस्थान

जागरण जन विकास समिति
जागरण जन विकास समिति (JJVS) संगठन पारंपरिक स्वास्थ्य प्रणाली और एकीकृत ग्रामीण विकास के क्षेत्र में उदयपुर, राजस्थान में काम कर रहा है। इसकी स्थापना 1985 में हुई और इसने प्रगतिशील सामाजिक गतिविधियों के एक केन्द्र के रूप में व्यापक सार्वजनिक विश्वसनीयता प्राप्त कर ली है।

जागरण जन विकास समिति ने ऐसे प्रयासों पर अपना ध्यान केंद्रित किया है जिनसे समाज के पिछड़े वर्ग को सामाजिक-आर्थिक सुधार हो। स्थानीय सशक्तिकरण और स्वयं सहायता के आधार पर ही संस्था का गठन किया गया था।

एक स्वस्थ और न्यायपूर्ण समाज के निर्माण के लिए हमारा ध्येय है-

• उपयुक्त ग्रामीण विकास और कृषि आधारित उद्योगों को प्रोत्साहन देना।
• स्थानीय समस्याओं के समाधान के लिए स्थानीय क्लीयरिंगहाउस बनाना
• स्वास्थ्य और शिक्षा के अवसरों के प्रति जागरूकता बढ़ाना
• सरकारी योजनाओं और कार्यक्रमों के प्रभाव में सुधार
• पर्यावरण संरक्षण

JJVS एक ऐसा समाज बनाने के लिए कटिबद्ध है जहां सबकी बुनियादी जरूरत पूरी हो, आर्थिक समानता हो और आम आदमी के हित के लिए लोकतांत्रिक फैसले हों।