जलगाँव

Submitted by Hindi on Fri, 08/12/2011 - 11:08
जलगाँव 1. महाराष्ट्र राज्य के बुलडाना जिले का एक तालुक है। इसका क्षेत्रफल 474 वर्ग मील तथा जनसंख्या 1,15,908 (1961) है। इसके उत्तर में ग्वालीगढ़ पर्वतश्रेणी तथा दक्षिण में पूर्ण नदी है। इसका अधिकांश भाग पूर्णा की उपजाऊ घाटी में स्थित है। इसमें 155 गाँव तथा जलगावँ नगर है, जहाँ तालुक का प्रधान कार्यालय है।

2. नगर, स्थिति : 210 3` उ.अ. तथा 760 35` पू.दे। यह महाराष्ट्र राज्य के बुलडाना जिले का नगर है। कभी जलगाँव जामोद नाम से भी जाना जाता है। यह नाम खानदेश (जलगाँव) जिले में स्थित जलगाँव नगर से इसे भिन्न करने के लिये है। यहाँ बिनौला निकालने का कारखाना तथा कपास का बाजार है।

3. तालुक, महाराष्ट्र राज्य के जलगाँव जिले (भूतपूर्व पूर्व खानदेश जिला) में एक तालुक है। इसकी जनसंख्या 1,91,482 (1961) है तथा क्षेत्रफल लगभग 320 वर्ग मील है। उत्तर में काली मिट्टी का उपजाऊ मैदान तथा दक्षिण में ऊँची नीची भूमि है। जलवायु स्वास्थ्यप्रद है। इसमें 89 गाँव तथा जलगाँव और नसीराबाद नामक दो नगर हैं।

4. नगर, स्थिति : 210 1` उ.अ. तथा 750 35` पू.दे.। यह महाराष्ट्र राज्य के जलगाँव जिले का नगर है। इसकी जनसंख्या 80,351 (1961) है। बंबई से 261 मील दूर मध्य रेलवे पर स्थित है। यहाँ कपास बहुत होता है। बिनौले निकालने एवं सूती कपड़ा बुनने की मिलें यहाँ हैं तथा कपास और तिल से संबंधित व्यापार होता है। पत्री के नेता पटेल द्वारा निर्मित एक सुंदर तिमंजिली इमारत यहाँ दर्शनीय है। पास ही अजंता की गुफाएँ हैं। (सैय्यद मुजफ्फर अली)

Hindi Title


विकिपीडिया से (Meaning from Wikipedia)




अन्य स्रोतों से




संदर्भ
1 -

2 -

बाहरी कड़ियाँ
1 -
2 -
3 -