जलसंधि, जल संयोजी, जलसंयोजक या जलडमरुमध्य (Strait)

Submitted by Hindi on Thu, 05/05/2011 - 12:43
दो विस्तृत सागरों को जोड़ने वाला संकरा जलीय भाग या सागरीय विस्तार। जिब्राल्टर जलसंधि (अंध महासागर और रूम सागर के मध्य) और बेरिंग जलसंधि (आर्कटिक सागर और प्रशांत महासागर के मध्य) इसके उत्कृष्ट उदाहरण हैं। किसी स्थल संधि (isthmus) के ध्वस्त हो जाने, स्थल के निमज्जन, सागरतल में उत्थान अथवा अपरदन क्रियाओं द्वारा जलसंधि का निर्माण होता है।

अन्य स्रोतों से




वेबस्टर शब्दकोश ( Meaning With Webster's Online Dictionary )
हिन्दी में -