जलवायु परिभाषा (Climate Definition in Hindi)

Submitted by Editorial Team on Sat, 05/14/2022 - 08:03

जलवायु परिभाषा (Climate Definition in Hindi) 1. जलवायु - (पुं.) (तत्.) - क्षेत्र विशेष की पर्यावरण संबंधी स्‍थितियाँ (गर्मी, सर्दी, वर्षा, तापमान, हवा का दबाव आदि) जिनका प्रभाव वहाँ के जीव जगत् पर पड़ता है। पर्या. आवोहवा

जलवायु परिभाषा (Climate Definition in Hindi) 2. जलवायु किसी इलाके का एक लंबे कालखंड में औसत रूप से मौसम उस इलाके का जलवायु है। उदाहरण से समझते हैं। भारत की जलवायु यूरोप से भिन्न है। वहाँ बर्फिली सर्दियां पड़ती हैं। जबकि भारत में ऐसी सर्दी नहीं पड़ती। मौसम जहां कुछ दिनों या घंटों में बदल सकता है वहीं जलवायु बदलने में सैकड़ों हजारों साल का समय लगता है।

जलवायु परिभाषा (Climate Definition in Hindi) 3.  जलवायु-मौसम के प्रमुख तत्वों-वायुदाब, तापमान, आर्द्रता, वर्षा तथा सौर प्रकाश की लम्बी अवधि के औसतीकरण (30 वर्ष या अधिक) को उस स्थान की जलवायु कहते हैं। इसके लिए पोर्टल का यह आलेख पढ़ें। 'जलवायु और इसके घटक'