जमेका

Submitted by Hindi on Fri, 08/12/2011 - 09:39
जमेका (Jamaica) स्थिति : 170 43` से 180 32` उ. अ. तथ 760 11` से 780 20` पू. दे.। यह ब्रिटिश पश्चिमी द्वीपसमूह का सबसे बड़ा द्वीप हैं। इसकी लंबाई 148 मील, अधिकतम चौड़ाई 52 मील तथा क्षेत्रफल 4,411 वर्ग मील है। यह क्यूबा के पूर्वी छोर से 90 मील दक्षिण में स्थित है। संपूर्ण जमेका उपनिवेश (4,470 वर्ग मील) में जमेका के अतिरिक्त मोरैंट तथा पेड्रोकेज भी सम्मिलित हैं।

द्वीप में रीढ़नुमा पर्वतीय क्षेत्र पूर्व से पश्चिम फैला है। पश्चिमी भाग अधिक ऊँचा है। ब्लू मांउटेन नामक शिखर (7,402), ब्रिटिश पश्चिमी , द्वीप समूह का सर्वोच्च शिक्षर है। दक्षिण में विस्तृत मैदानी भाग है, जिसमें लिजुआना क्षेत्र 132 वर्ग मील में फैला है। इस मैदानी क्षेत्र में किंगस्टन (राजधानी) तथा स्पेनिश शहर हैं। जमेका में 16 बंदरगाह हैं, जिनमें पोर्ट मोरैंट, किंग्स्टन, लुसिया, मानटीगोबे प्रमुख हैं। यहाँ मक्का, धान, गन्ना, केला, तंबाकू, रसदार फल, कहवा, कोको, तथा अदरख की खेती होती है। बॉक्साइट तथा जिप्सम भी यहाँ मिलते हैं। 1952 में एक सीमेंट का कारखाना स्थापित किया गया।

जमेका निवासी तथा धर्म- जमेका की राजधानी किंगस्टन है। यहाँ की आबादी का घनत्व 366 व्यक्ति प्रति वर्ग मील है। निवासियों में मूलत: 90 प्रति शत अफ्रीका से आकर बसे हैं। इनके अतिरिक्त ईस्ट इंडियन, यूरोपीय, चीनी आदि भी हैं। किंतु अब सबकी जन्मभूमि जमेका ही है। भाषा अंग्रेजी है, जिसका प्रयोग भिन्न-भिन्न रूपों में होता है। जमेका में पूर्ण धार्मिक स्वतंत्रता है। एंग्लिकन (इंग्लिश) चर्च, और रोमन कैथोलिक चर्च के विश्वासी अधिक संख्या में हैं। कुछ यहूदी समुदाय भी है।

इतिहास- कोलंबस ने 1494 में जमेका की खोज क। 16वीं शताब्दी के आरंभ तक यहाँ स्पेनी बस्तियाँ बन गई थीं। आरावाक भारतीय जो यहाँ 11वीं शताब्दी से बसे हुए थे, निष्कासित किए गए, और स्पेनियों ने अफ्रीका के दास बुलाने आरंभ किए। 1665 तक द्वीप पर अंग्रेजों का अधिकार हो गया। उन्होंने स्पेनियों को 1660 तक निकाल बाहर किया था, किंतु स्पेनियों द्वारा लाए गए अफ्रीकी गुलामों ने 1740 तक अंग्रेजों के खिलाफ छापामार युद्ध जारी रखा। 1670 में स्पेन ने माड्रिड संधि के अनुसार जमेका पूर्ण रूप से अंग्रेजों को समर्पित कर दिया। उस समय तक यूरोपीय जनसंख्या द्वीप में बहुत कम थी, उनमें कुछ स्पेनी शरणार्थी भी संमिलित थे जो छोटे-छोटे स्थानों में बस कर व्यापार करते थे।

1834 में दासप्रथा समाप्त हुई। इससे जमेका की तात्कालिक बागवानी उद्योग की अर्थ-व्यवस्था को बड़ा धक्का लगा। 1866 में नए गवर्नर सर जान पीटर ग्रांट ने नई योजना प्रस्तुत की, जिसमें केला उत्पादन, आंतरिक यातायात और प्रशासन का पुनर्गठन आदि सम्मिलित थे। शैक्षिक और जनस्वास्थ्य की सुविधाओं, तथा राजनीतिक प्रतिनिधित्व में विस्तार किया गया।

आर्थिक और सामाजिक विषमता ने जो कि द्वीप की मुख्य समस्या थी, कुछ अशांति उत्पन्न की जिससे लोग राजनीतिक सुधारों की माँग करने लगे। परिणामस्वरूप, सामाजिक-आर्थिक समस्याओं के अध्ययन हेतु एक राजकीय आयोग गठित हुआ। 1944 में उसके द्वारा ऐसा संविधान निर्मित हुआ, जिससे जमेका के स्वायत्तशासन को अधिक बल मिला। संवैधानिक सुधार जारी रहे। 1953 में मंत्रिस्तरीय सरकार की स्थापना हुई।

1958 में जमेका ने ब्रिटेन के अन्य कैरिबियन उपनिवेशों के साथ महासंघ बनाया। किंतु 1961 में जनमत संघ के विरुद्ध होने के कारण जमेका संघ से पृथक हो गया। 6 अगस्त, 1962 को ब्रिटेन ने जमेका को स्वतंत्रता प्रदान की।

Hindi Title


विकिपीडिया से (Meaning from Wikipedia)




अन्य स्रोतों से




संदर्भ
1 -

2 -

बाहरी कड़ियाँ
1 -
2 -
3 -