जमुना

Submitted by Hindi on Fri, 08/12/2011 - 09:34
जमुना 1. पूर्वी पाकिस्तान के सीमांत पर रंगपुर जिले में स्थित घोड़ामारा स्थान (250 24` उ. अ. तथा 89 45` पू. दे.) से लेकर गंगा-ब्रह्मपुत्र के संगम स्थल गोआलंदो (230 50` उ. अ. तथा 890 45` पू. दे.) तक विस्तीर्ण ब्रह्मपुत्र नदी के भाग का नाम, जो पूर्वी बंगाल एवं असम में प्रचलित है। इस भाग में नदी लगभग अपने पूर्ण 121 मील के प्रवाह में सीधी दक्षिण दिशा में बहती है। यह मार्ग अपेक्षाकृत नवीन है, जिसे नदी ने बालू एवं काँप से भरे स्वनिर्मित मैदान में बनाया है। यह भूमि जूट की कृषि के लिये बहुत ही उपयुक्त है। संपूर्ण मार्ग तक नदी परिवहनीय है और असम तक स्टीमर चला करते हैं। इसके तट पर स्थित बाजारों में सिरागंज प्रमुख है जो पबना जिले में पड़ता है।

2. पूर्वी पाकिस्तान की एक नदी जो तिस्ता नदी के प्राचीन मार्ग से होकर बहती है। अपने उद्गम स्थान से (दिनाजपुर जिले में 250 38` उ. अ. 880 54` पू. दे.) दक्षिण दिशा में बोगरा की सीमा से होकर बहुती हुई राजशाही जिले में भवानीपुर गाँव के पास (240 38` उ. अ. तथा 880 57` पू. दे.) गंगा की सहायक अत्रई नदी में मिल जाती है। नदी की कुल लंबाई 88 मील है। निचले मार्ग में इसमें वर्ष भर छोटी नावें चला करती हैं, किंतु ऊपरी भाग में यह केवल वर्षा ऋतु में परिवहनीय रहती है। इसके तट पर स्थित दिनाजपुर जिले के फुलबारी तथा विरामपुर एवं बोगरा जिले के हिल्ली नामक बाजार प्रसिद्ध हैं।

3. बंगाल में गंगा के डेल्टा क्षेत्र की एक शाखा नदी अथवा इचामती नदी के एक भाग की कई धाराओं में से एक का नाम है।

Hindi Title


विकिपीडिया से (Meaning from Wikipedia)




अन्य स्रोतों से




संदर्भ
1 -

2 -

बाहरी कड़ियाँ
1 -
2 -
3 -