जंबुसार

Submitted by Hindi on Thu, 08/11/2011 - 16:59
जंबुसार 1. तालुक, गुजरात राज्य के भड़ौच जिले में है। इसका क्षेत्रफल 386 वर्ग मील है। इसके पश्चिम का भाग सूखा तथा मैदानी है, पूर्व का भाग वनस्पतियुक्त है। यहाँ मीठे पानी के झरने हैं। ज्वार, बाजरा, गेहूँ, दलहन, तंबाकू, तथा कपास प्रमुख कृषि उपज हैं।

2. नगर, स्थिति : 22 3 उ.अ. तथा 72 48 पू.दे.। यह गुजरात राज्य के भड़ौंच जिले में है। भड़ौंच नगर से यह 27 मील दूर स्थित है। नगर के पानी आता है। यह झील पवित्र समझी जाती है। इसके किनारों पर वृक्ष तथा मध्य में 50 फुट के व्यास का एक द्वीप है। नगर में एक किला है जिसमें आजकल अनेक सरकारी कार्यालय हैं। (सैय्यद मुजफ्फर अलीध्)

Hindi Title

जंबुसार


विकिपीडिया से (Meaning from Wikipedia)




अन्य स्रोतों से




संदर्भ
1 -

2 -

बाहरी कड़ियाँ
1 -
2 -
3 -