जंगीपुर

Submitted by Hindi on Thu, 08/11/2011 - 16:55
जंगीपुर स्थिति : 24 28 उ.अ. तथा 88 4 पू.दे.। पश्चिमी बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के उत्तरी क्षेत्र में स्थित जंगीपुर उपमंडल का शासनिक केंद्र एवं नगर है, जो भागीरथी नदी के पूर्वी किनारे पर स्थित है। अंगरेजी राज्य के आरंभ में यह रेशम के उद्योग तथा व्यापार का मुख्य केंद्र भी रहा है। यहाँ रेशम के धागों की पिंडी करने का गृहउद्योग 1773 ई. में स्थापित हो गया था। आज भी जंगीपुर रेशम के व्यापार क केंद्र हैं। यहाँ पर पीतल के बरतन तथा लोहे के संदूक बनाने के उद्योग भी हैं। नदीमार्ग में परिवर्तन होने के कारण पूर्वी तट पर स्थित प्रशासनिक कार्यालय हटाकर पश्चिमी तट पर रघुनाथगंज क्षेत्र में स्थापित किए गए हैं। 1869 ई. में यहाँ नगरपालिका की स्थापना हुई थी। (आनंद सिंह जौहरी)

Hindi Title

जंगीपुर


विकिपीडिया से (Meaning from Wikipedia)




अन्य स्रोतों से




संदर्भ
1 -

2 -

बाहरी कड़ियाँ
1 -
2 -
3 -