जोधपुर

Submitted by Hindi on Fri, 08/12/2011 - 17:10
जोधपुर 1. (राज्य) भूतपूर्व राजपूताना का एक राज्य था। इसका क्षेत्रफल 34,963 वर्ग मील था। पूर्व में अरावली की पहाड़ियाँ हैं। शेष क्षेत्र में रेत, बिखरी हुई पहाड़ियाँ तथा उत्तर-पश्चिम में थार का मरुस्थल है। लुनी यहाँ की प्रमुख नदी है। लिरली, गुहिया, एवं बंदी सहायक नदियाँ हैं। साँभर झील के अतिरिक्त दिदवाना और पचभद्रा के पास कुछ दलदल भी है। पश्चिम के मरुस्थलीय भाग की अपेक्षा पूर्व की ओर की मिट्टियाँ अधिक उपजाऊ हैं। गेहूँ, बाजरा, ज्वार, चना, मोथ और तिल यहाँ की प्रमुख उपज हैं। सूती, ऊनी कपड़े बुनना, पीतल एवं लोहे के बरतन बनाना, हाथीदाँत का काम तथा संगमरमर के खिलौने बनाना यहाँ के प्रमुख उद्योग हैं। यहाँ एक महाविद्यालय, संस्कृत स्कूल तथा अन्य कई स्कूल हैं।

2. नगर स्थिति : 26o 18' उo अo तथा 73o 1' पूo देo। राजस्थान के जोधपुर जिले का नगर है। राव जोधों ने इसे स्थापित (1459 ईo) किया था। नगर के चारों ओर एक भारी दीवार एवं कई दरवाजे हैं। जनसंख्या में हिंदू, मुसलमान और जैन प्रधान हैं। यह व्यापारिक नगर है। सूती कपड़े रँगना, पीतल और लोहे के बरतन बनाना प्रमुख उद्योग हैं। यहाँ एक विश्वविद्यालय, कुछ महाविद्यालय तथा स्कूल हैं। संस्कृत, टेलीग्राफी और भूसर्वेक्षण की तीन संस्थाएँ भी यहाँ हैं। [सय्यद मुज्जफ्फरअली

Hindi Title


विकिपीडिया से (Meaning from Wikipedia)




अन्य स्रोतों से




संदर्भ
1 -

2 -

बाहरी कड़ियाँ
1 -
2 -
3 -