जोहैनिसबर्ग

Submitted by Hindi on Fri, 08/12/2011 - 17:13
जोहैनिसबर्ग स्थिति : 26o 10' दo अo तथा 28o 8' पूo देo। दक्षिण अफ्रीका गणतंत्र का यह सबसे बड़ा तथा अफ्रीका महाद्वीप में काहिरा के बाद दूसरा बड़ा नगर है जो डर्बन से 482 मील तथा केपटाउन से 957 मील की दूसरी पर 5,740 फुट की ऊँचाई पर स्थित है। ट्रेंसवाल प्रदेश के महासर्वेक्षक 'जोहैंस रिसिकद्ध के नाम पर इसका नामकरण हुआ है। 1886 में स्थानीय मिश्रपिंडाश्म (Conglomerate) की तहों में सोने की प्राप्ति से यह अस्तित्व में आया। समीपवर्ती क्षेत्रों से रेलों द्वारा संबद्ध हो जाने पर खनन उद्योग का पर्याप्त विकास हुआ। दक्षिणी ट्रेंसवाल प्रदेश का यह नगर संसार में सबसे अधिक, स्वर्णधनी विटवाटर्ज रैंड क्षेत्र के बीच मे स्थित है तथा केवल सोने के कारण प्रमुख औद्योगिक नगर है। समुद्रतल से भी नीचे यहाँ सोने की खुदाई होती है। यहाँ यूरेनियम, कोयला, लोहा तथा अन्य खनिज भी पाए जाते हैं। इनका नियंत्रण 'जोहैनिसबर्ग चेंबर ऑव माइंस' द्वारा होता है।

ऊँचाई पर स्थित होने के कारण यहाँ का जलवायु सुखद है। नगर का औसत वार्षिक ताप 9o सेंo 22o सेंo तक तथा औसत वार्षिक वर्षा 30'' है।

नगर से तीन मील उत्तर-पूर्व में केंद्रीय वेधशाला है जो 26.5'' वाले दूरवीक्षण यंत्र से सुसज्जित है। येल तथा लाइडेन विश्वविद्यालयों द्वारा भी यहाँ ऋतुवेधशालाएँ स्थापित हैं।

यहाँ हाल में ही आटाचक्कियाँ, लोहइस्पात ढलाई, साजसज्जा निर्माण, भोजन, पेच एवं तंबाकू उद्योग विकसित हुए हैं। इंजीनियरिंग और हीरा काटने का भी काम होता है। मांस के बड़े बड़े शीत भंडार भी यहाँ हैं। 1903 ईo में स्थापित स्कूल ऑव माइंस ऐंड टेक्नालोजी ही 1921 ईo में सर्वप्रमुख संस्था विटवाटर्ज़रैंड विश्वविद्यालय हुआ तथा यह बर्नार्ड प्राइस इंस्टिट्यूट ऑव जियोफिजिकल रिसर्च, दि माइंस डिपार्टमंट मिनरल रिसर्च लेबोराटरी, संसारप्रसिद्ध इंस्टिट्यूट फॉर मेडिकल रिसर्च तथा अन्य शोधसंस्थाओं से युक्त है। विश्वविद्यालय के पुस्तकालय में 9,34,000 पुस्तकें हैं। यहाँ का तकनीकी संस्थान 25,000 विद्यार्थियों को शिक्षा देता है। यहाँ सैकड़ों नर्सरी, प्राइवेट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, एक कला गैलरी, नागरिक वाद्यवृंद, सांस्कृतिक, तकनीकी और इंजीनियरिंग समितियाँ, क्लब, थियेटर, घुड़दोड़ का मैदान, बर्फ पर सरकने का मैदान, खेलकूद मल्लभूमि, औषधालय, आकाशवाणी केंद्र, गिरिजाघर तथा 144 एकड़ में संग्रहालय है।

यह रेल, सड़क तथा वायुमार्गों का केंद्र है। नगर तथा अंचलों में अच्छी बस तथा विद्युत ट्राम सेवाएँ, गैस, विद्युत्‌ तथा जलपूर्ति की सुविधाएँ हैं। यहाँ का जीवनस्तर अन्य दक्षिण अफ्रीकी नगरों से महँगा है। मकान और वस्त्र का मूल्य ऊँचा तथा भोजन सस्ता है।[ राजेंद्रप्रसाद सिंह]

Hindi Title


विकिपीडिया से (Meaning from Wikipedia)




अन्य स्रोतों से




संदर्भ
1 -

2 -

बाहरी कड़ियाँ
1 -
2 -
3 -