जोरहाट

Submitted by Hindi on Fri, 08/12/2011 - 17:11
जोरहाट 1. स्थिति : 26o 22' से 27o 11' उo अo तथा 93o 57' से 94o 36' पूo देo। यह असम राज्य के शिवसागर जिले का एक उपमंडल है। यह लगभग 2,801 वर्ग किमीo में विस्तृत है जिसका 2/3 भाग ब्रह्मपुत्र नदी के उत्तर तथा शेष दक्षिण में स्थित है। चाय और धान यहाँ की प्रमुख उपज हैं।

2. नगर, स्थिति : 26o 45' उo अo तथा 94o 13' पूo देo। दिसाई नदी के बाएँ किनारे पर स्थित जिले का प्रशासनिक केंद्र है। एक लाइट रेलवे की शाखा नगर को उत्तर में ब्रह्मपुत्र तथा दक्षिण में पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के मड़ियानी स्टेशन से मिलाती है। यह असम ज्वेलरी का प्रमुख उत्पादक केंद्र है। सूती सामान, खाद्यान्न, नमक, तेल आदि प्रमुख आयात की सामग्री हैं। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाएँ एचo आरo प्रिंस ऑव वेल्स इंस्टिट्यूट ऑव इंजीनियरिंग ऐंड टेक्नॉलोजी तथा उच्चस्तरीय शिक्षा के लिये एक स्नातकोत्तर महाविद्यालय भी है। असम-साहित्य- सभा, असम-टी-प्लांटर्स एसोसिएशन तथा अपर असम चेंबर ऑव कामर्स के प्रधान कार्यालय इसी नगर में हैं। [कैलाशनाथ सिंह]

Hindi Title


विकिपीडिया से (Meaning from Wikipedia)




अन्य स्रोतों से




संदर्भ
1 -

2 -

बाहरी कड़ियाँ
1 -
2 -
3 -