जफना

Submitted by Hindi on Thu, 08/11/2011 - 16:27
जफना यह श्रीलंका के उत्तरी छोर पर स्थित नगर है। ईसा से 204 वर्ष पूर्व यहां तमिल लोगों ने अपने सत्ता स्थापित की और 1617 ई. तक यहाँ तमिल राजवंश राज्य करता रहा। 1617 से 1759 तक पुर्तगालियों ने इसे अपने अधिकार में रखा। यहाँ के बहुत से गिरजाघर पुर्तगालियों के हैं। 1795 में अंगरेजों ने यहाँ अपना अधिकार जमाया। यहाँ के निवासी ताड़ तथा तंबाकू की खेती करते है। ताड़ के रेशे और तंबाकू का निर्यात होता है। यहाँ आवश्यकतानुकूल धान नहीं पैदा होता। (नृपेंद्र कुमार सिंह)

Hindi Title


विकिपीडिया से (Meaning from Wikipedia)




अन्य स्रोतों से




संदर्भ
1 -

2 -

बाहरी कड़ियाँ
1 -
2 -
3 -