जटलैंड

Submitted by Hindi on Thu, 08/11/2011 - 17:19
जटलैंड (जीलैंड) स्थित : 56 25 उ.अ. तथा 9 30 पू.दे.। जटलैंड, जिसे प्राचीन भूगोल में करसोनीज (Chersonese) या किमब्रिक प्रायद्वीप कहते थे, उत्तरी यूरोप में डेनमार्क का महाद्वीपीय क्षेत्र है। बृहत्तर अर्थ में इस भूभाग में जर्मनी का श्लेसविरा होल्सटाइन क्षेत्र भी सम्मिलित है।

जटलैंड, 31 मई, 1916 को हुए ब्रिटिश तथा जर्मन नौसेनाओं के युद्ध के लिए प्रसिद्ध है। जर्मन निवासी इसे स्टॉगटेक का युद्ध कहते हैं। डेनिश समुद्रतट से 75 मील दूर लगभग 75 उ.अ. तथा 60 पू.दे. के पास प्रमुख युद्ध हुआ था। प्रथम महायुद्ध के दौरान में यह एकमात्र संग्राम रहा, जिसमें दो नौसेनाएँ आमने-सामने मोर्चे पर लड़ीं तथा इस युद्ध के बाद जर्मनी के आत्मसमर्पण तक ब्रिटिश नौसेना जर्मनी नौसेना पर पूर्णतया हावी रही। (नृपेंद्र कुमार सिंह)

Hindi Title

जटलैंड


विकिपीडिया से (Meaning from Wikipedia)




अन्य स्रोतों से




संदर्भ
1 -

2 -

बाहरी कड़ियाँ
1 -
2 -
3 -