झाबुआ

Submitted by Hindi on Tue, 08/16/2011 - 07:37
झाबुआ 1. भूतपूर्व मध्य भारत में एक राज्य था। इसका क्षेत्रफल 1,336 वर्ग मील था। मालवा का पहाड़ी भाग भूरचना में प्रमुख है। अनस यहाँ की प्रमुख नदी है। माही नदी के आसपास के भाग में कृषि होती थी। यहाँ का घाटा कहलानेवाला पर्वतीय भाग अनुपजाऊ है। मक्का, धान, चना, गेहूँ, ज्वार, कपास यहाँ की प्रमुख उपज हैं।

2. नगर, स्थिति: 22 45 उ. अ. तथा 74 38 पू. दे.। समुद्र की सतह से इसकी ऊँचाई 1,171 फुट है। यह बहादुरसागर नामक झील के किनारे स्थित है। झील के उत्तरी किनारे पर स्थित राजा का महल मिट्टी की दीवार से घिरा है। चावल की मिल तथा सूत कातना यहाँ के प्रधान उद्योग है। (सय्यद मुज्जफ्फरअली.)

Hindi Title


विकिपीडिया से (Meaning from Wikipedia)




अन्य स्रोतों से




संदर्भ
1 -

2 -

बाहरी कड़ियाँ
1 -
2 -
3 -