झाँसी

Submitted by Hindi on Tue, 08/16/2011 - 07:34
झाँसी (जिला) उत्तर प्रदेश का एक जिला है। इसका क्षेत्रफल 3,885 वर्ग मील है। इसके दक्षिण-पूर्व में विंध्य पठार का भाग हैं। शेष भाग में पहाड़ियाँ और काली मिट्टी का उँचा नीचा मैदान हैं। बेतवा यहाँ की महत्वपूर्ण नदी है। जमनी और धसान सहायक नदियाँ हैं। जलभाट, बरुवासागर, पछवारा, मगरवारा यहाँ के प्रमुख तालाब हैं। जिले में काली और भूरी मिट्टियाँ प्रमुख है। गेहूँ, काँस, ज्वार, बाजरा, कपास तथा तेलहन यहाँ कृषि में प्रमुख हैैं। जिले में नौ नगर हैं। काछी, अहीर, राजपूत, प्रमुख उपजातियाँ हैं यहाँ के पुरातत्व की दृष्टि से महत्व के स्थानों में चाँदपुर, देवगढ़, दुधई, ललितपुर, मदनपुर प्रमुख हैं। सूती, ऊनी और रेशमी कपड़ा बुनना तथा पीतल का बरतन बनाना इस जिले के प्रमुख उद्योग हैं। झाँसी नगर यहाँ का महत्वपूर्ण रेलवे जंकशन है।

2.तहसील, उत्तर प्रदेश के झाँसी जिले में है। इसका क्षेत्रफल 499 वर्ग मील है। इसके मध्य का भाग ऊँचा और पहाड़ी है। उत्तर में काली मिट्टी का मैदान और दक्षिण में वन है। बेतवा यहाँ की प्रमुख नदी है। उत्तरी भाग कृषिप्रधान है। गेहूँ, ज्वार, बाजरा तथा कपास यहाँ के प्रमुख कृषि पदार्थ हैं। सूती और ऊनी कपड़े बनाना यहाँ का मुख्य उद्योग है। झाँसी प्रमुख नगर और रेलवे जंकशन है।

3. नगर, स्थिति: 25 29 उ0 अ0 तथा 78 35 पू0 दे0। यह उत्तर प्रदेश का नगर, तहसील और जिला है। यहाँ मध्य रेलवे का बड़ा जंकशन हैं। नगर एक किले के चारों ओर स्थित है। इसे बलवंतनगर नाम से भी जाना जाता है। 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के समय झांसी की रानी लक्ष्मी बाई ने अंग्रेजों के विरुद्ध युद्ध किया था और अपने प्राणों की बलिदानी दी थी नगर के उद्योगों में आयुवेंदिक दवाइयों का कारखाना, बीड़ी, साबुन, तेल और सुगंधित तंबाकू का निर्माण, कृषि के औजार बनाना और फल संरक्षित करना प्रमुख हैं। यहाँ के दर्शनीय स्थानों में झाँसी का किला, लक्ष्मीमंदिर, दुर्गामंदिर, मुरलीमनोहर, कुंजबिहारी तथा सिद्धेश्वर महादेव के मंदिर और रानीमहल आदि हैं। यहाँ एक विश्वविद्यालय कई महाविद्यालय, 10 इंटरमीडिएट कालेज तथा कई स्कूल हैं। एक पॉलिटैकोनक विद्यालय भी यहाँ बना है रानीमहल के पास एक शासकीय अस्पताल और विदेशी संस्थाओं द्वारा स्थापित दो अन्य अस्पताल हैं। नगर में क्षय चिकित्सा से संबंधित एक अस्पताल है।

(सय्यद मुज्जफ्फरअली)

Hindi Title


विकिपीडिया से (Meaning from Wikipedia)




अन्य स्रोतों से




संदर्भ
1 -

2 -

बाहरी कड़ियाँ
1 -
2 -
3 -