कादीस

Submitted by Hindi on Tue, 08/09/2011 - 09:26
कादीस 1. दक्षिण स्पेन का प्रांत है। यह 1833 ई. में सेविल प्रांत के कुछ जिलों को अलग करके बनाया गया। क्षेत्रफल 7,385 वर्ग कि.मी., जनसंख्या 8,85,433 (1970) है। प्रांत के दक्षिण तटीय भाग में विभिन्न सँकरी खाड़ियाँ पाई जाती हैं। उत्तरी समूचे भाग का पश्चिमी भाग समतल तथा उपजाऊ है। पूर्वी भाग पर्वतीय है जो जंगलों से ढका हुआ है। यहाँ की जलवायु शीतोष्ण कटिबंधीय हैं किंतु समुद्री प्रभाव के कारण सम है। भूमि उपजाऊ है जिसमें फल (अंगूर तथा जैतून) पर्याप्त मात्रा में पैदा होते हैं। जंगलों से प्राप्त बहुमूल्य लकड़ियाँ तथा समुद्र से प्राप्त मछलियाँ तथा इमारती लकड़ियाँ बाहर भेजी जाती हैं। इस प्रांत की राजधानी का नाम भी कादीस है। ला लीनिया, सैनलकार, सैनफ़रनैंडो आदि अन्य नगर हैं जो अपने विशेष व्यवसायों तथा स्वच्छता के लिए प्रसिद्ध हैं।

2. स्पेन राज्य में कादीस प्रांत की राजधानी तथा इस देश का बहुत ही सुंदर नगर और प्रसिद्ध बंदरगाह है। जनसंख्या 1,37,925 (1968) है। यह नगर सेविल से 94 मील की दूरी पर एक पतले, सँकरे तथा पाँच मील तक समुद्र में प्रलंबित स्थलीय भाग पर स्थित है। अपनी इस सुरक्षित तथा सागरीय स्थिति के ही कारण यह नगर बहुत बड़ा व्यावसायिक केंद्र हो गया है। यहाँ की जलवायु समुद्री है। जाड़ा बहुत ही सुहावना होता है।

सात मील की परिधि में फैला हुआ यह नगर चारों तरफ से समुद्र से घिरा हुआ है, केवल एक तरफ से एक बड़े मार्ग के समान संकीर्ण भूमि द्वारा मुख्य स्थलखंड से मिला हुआ है। नगर के भव्य विशाल भवन एक ही आकार के तथा सुव्यवस्थित ढंग से बने हुए हैं जिससे यह नगर देश के मुख्य सुंदर नगरों में गिना जाता है।

Hindi Title


विकिपीडिया से (Meaning from Wikipedia)




अन्य स्रोतों से




संदर्भ
1 -

2 -

बाहरी कड़ियाँ
1 -
2 -
3 -